
NewDelhi : कांग्रेस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर से उतारे गये काले बक्से पर सवाल उठाये हैं. बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी की कर्नाटक में रैली थी. उस समय उनके हेलिकॉप्टर से काले रंग का बक्सा उतारा गया था. इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस काले बक्से को लेकर जांच की मांग की है. आनंद शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी की चित्रदुर्ग की रैली में अनोखा दृश्य देखने को मिला. प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर में थे. वायुसेना का हेलिकॉप्टर था.
प्रधानमंत्री के साथ हेलिकॉप्टर में वायुसेना एवं एसपीजी के अधिकारी होते हैं; चित्रदुर्ग में पीएम के हेलिकॉप्टर से एक काले रंग का प्राइवेट बक्सा उतारा गया और एक प्राइवेट गाड़ी में रखवाया गया जो एकदम से वहां से चली गयी. आनंद शर्मा ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले की फौरन जांच हो.
मोदी ने साल 2014 में लोगों को गुमराह किया
कांग्रेस ने कहा कि हम जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं हमारी जांच होती है क्या देश के प्रधानमंत्री की नहीं होनी चाहिए. इसकी जांच होनी चाहिए कि उस बक्से के अंदर क्या था. इसका खुलासा होना चाहिए कि उसके अंदर क्या था और वह बक्सा कहां गया? आनंद शर्मा ने कहा कि देश की जनता को यह जानने का आधिकार है. कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता को भ्रमित करने वाला बताया. उन्होंने पीएम पर खोखले वादे करना का आरोप लगाया. आनंद शर्मा ने कहा कि तभी उनके पक्ष में लहर बनी.
आनंद शर्मा ने पीएम मोदी से पांच साल का लेखा-जोखा भी मांगा. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में इस देश के भीतर दलित और शोषित वर्ग के साथ कितना न्याय हुआ है. पीएम मोदी इस बात का जवाब दें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती पर बहस क्यों नहीं करते हैं.
इसे भी पढ़ें- चुनाव नतीजे घोषित होने के अगले ही दिन ही मायावती छोड़ देंगी अखिलेश का साथ : नरेश अग्रवाल




