Read Next
29/08/2026
मनोहरपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, सांसद जोबा माझी का प्रयास सफल
27/08/2026
APP भर्ती रोकने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, 28 अगस्त को अगली सुनवाई
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
25/11/2025
रांची : संविधान दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित होंगे कार्यक्रम, विभागीय आदेश जारी
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
21/11/2025
धनबाद में ED की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबारी एलबी सिंह के ठिकानों पर छापा
21/11/2025
कोयला घोटाले मामले में धनबाद में कई ठिकानों पर ईडी की रेड
20/11/2025
रिम्स में कार्यों का निरीक्षण करेगी झालसा, हाई कोर्ट ने 10 दिनों में मांगी रिपोर्ट
Back to top button
Gandhinagar : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. शाह के शपथ पत्र से पता चलता है कि उनकी संपत्ति पिछले सात साल में तीन गुना बढ़ी है.
शपथ पत्र के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी सोनल बेन की चल और अचल संपत्ति 2012 में 11.79 करोड़ रुपये की थी. जो कि सात सालों में बढ़कर 38.81 करोड़ रुपये की हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव को लेकर वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ बिहार के दो अपराधी…
नामांकन के वक्त शाह के पास 20,633 रुपये नकदी थे
38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति में 23.45 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति, चल और अचल संपत्ति भी शामिल है. नामांकन दाखिल करते समय शाह के पास 20,633 रुपये नकदी थे, जबकि उनकी पत्नी के पास 72,578 रूपये थे.
शपथ पत्र के मुताबिक, शाह और उनकी पत्नी के कई बैंक बचत खाते में 27.80 लाख रूपये थे और 9.80 लाख रूपये के फिक्सड डिपॉजिट हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू : जमाने के साथ बहुत कुछ बदला, 1970 के दशक में जनप्रतिनिधि धनबल से नहीं, जमीनी पकड़ से जीतते थे…
दो सालों में 4.5 करोड़ की संपत्ति का हुआ इजाफा
शाह और उनकी पत्नी की आमदनी उनकी नयी आयकर विवरणी (आईटीआर) के मुताबिक 2.84 करोड़ रूपये है. वहीं शाह ने अपनी आय का मुख्य स्रोत संसद से मिलने वाली सैलरी, चल संपत्ति से मिलने वाला कियारा और खेती बारी से होने वाले मुनाफे को बताया है.
उल्लेखनीय है कि शाज जब 2017 में राज्यसभा चुनाव लड़ रहे थे तब उन्होंने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 34 करोड़ 31 लाख बताई थी. यानि कि 2017 से 2019 तक में शाह की संपत्ति में कुल 4.5 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर