National

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में लगी आग, 9 की मौत

Vijayawada: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड केयर सेंटर में आग लगने की घटना सामने आयी है. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी है जबकि लगभग 30 लोगों का बचाया गया. जिस कोविड केयर सेंटर में आग लगी है वह एक होटल है जिसका इस्तेमाल कोविड सेंटर के रूप में किया जा रहा था. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में लगी आग, 9 की मौत

कोविड सेंटर के अंदर 40 लोग थे मौजूद

इधर, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल लोगों का बचाने का काम किया जा रहा है. वहीं घटना होटल स्वर्ण पैसेल की है. होटल में 40 लोगों के होने की खबर है. जिसमें से 30 कोरोना मरीज शामिल हैं. वहीं 10 लोग इनमें से हॉस्पिटल स्टाफ हैं.

घटना के बाद विजयवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस के मुताबित हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 30 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी खुद पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं. फिलहाल आग पर काबू पाने के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया गया है.

 

16 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button