National

अहमदाबाद में Covid अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

Ahmedabad (Gujarat): अहमदाबाद में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित एक निजी अस्पताल के ICU वार्ड में आग लगने से गुरुवार को आठ मरीजों की मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गयी.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

अहमदाबाद के जिस हॉस्पिटल में आग लगी है उसका नाम श्रेय अस्पताल बताया जा रहा है. इस अस्पताल को कोरोना के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाया गया है. यहां करीब 50 मरीजों का इलाज चल रहा था. वहीं इस घटना के बाद सभी मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. इधर, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया है. आग आइसीयू वार से धीरे-धीरे पूरे अस्पताल में फैल गयी.

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button