Crime NewsHazaribagh

400 महिलाओं से प्रधानमंत्री लघु उद्योग योजना में लाभ दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी

Hazaribag: इचाक प्रखंड के कुटुमशुक्री,, देवकली, बरवा, असिया, हदारी, फूरुका, एलोंजा इत्यादि दर्जनों गांवों की महिलाओं से प्रधानमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत से ₹800000 का ठगी का मामला सामने आया है.

यह ठगी का आरोप रांची के गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक दलीप गुप्ता पर लगा है. आरोप है कि दलीप ने प्रत्येक महिला से ग्रुप बना कर दो-दो हजार यानी एक ग्रुप से बीस हजार रुपया उद्योग लगाने हेतु अपने ही कंपनी गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से ड्राफ्ट लिया.

उसके साथ में काम करने वाले सहयोगी सोहन रविदास व त्रिभुवन सिंह ने कहा था कि 20 अगस्त तक सभी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर प्रत्येक महिला को आठ-आठ हजार मिलेगा. साथ ही मशीन मुहैया करवाया जाएगा.

लेकिन समय बीत जाने के बाद ना तो उस योजना का लाभ मिला ना ही किसी प्रकार की मशीन. भुक्तभोगी महिला जब भी उनको फोन करती  हैं तो दलीप गुप्ता महिलाओं को उल्टा ही गाली गलौज, व जान से मारने की धमकी देता है. बोलता है कि जब सरकार से मिलेगा तब तुम लोग को देंगे.

सूचना मिलते ही आदर्श युवा संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता गौतम कुमार व जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार पीड़ित महिलाओं से मिलकर न्याय दिलाने के बाद कही. उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए बहुत सारे फर्जी व्यक्ति घूम रहे हैं. फर्जी कागज योजना के बारे में बता कर लाभ दिलाने का ढाढस देते हैं, लेकिन वह पैसा लेकर भाग जाते हैं. जब तक इन महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शांत बैठने वाले नहीं हैं.

उन्होंने प्रशासन से दोषी व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई करने का मांग की. और महिलाओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.

मौके पर किरण देवी, नीलम देवी, रिंकू देवी, सुमित्रा देवी, रंजना देवी, पार्वती देवी, संजय जी, पिंकी देवी, अनीता देवी इत्यादि दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं.

Related Articles

Back to top button