Corona_UpdatesNational

संक्रमण मुक्त होने के बाद एक बार फिर से गोवा में कोरोना का कहर, 7 नये मामले

Panaji: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने गुरुवार को कहा कि गोवा में सात लोगों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. केंद्र सरकार ने गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया है क्योंकि राज्य में एक मई से कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं था. 

इसे भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,722 नये केस, संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार

सात केस में 5 लोग एक ही परिवार के

राणे ने कहा कि सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला में जांचे गये सात संदिग्धों के नमूनों के परिणाम पॉजिटिव आये हैं.

राणे ने कहा कि तीन महिलाओं सहित सात लोगों को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सात रोगियों में गोवा के एक ही परिवार के पांच सदस्य और उनका चालक शामिल है, जो मुंबई से यहां आये थे. कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये परिवार के पांच सदस्यों में से एक वर्षीय एक लड़की भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने 2 महीने बाद भी नहीं माना गृह मंत्रालय का निर्देश, कमर्शियल वाहनों को नहीं मिली छूट

एक मई को ग्रीन जोन किया गया था घोषित

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया सातवां व्यक्ति एक ट्रक चालक है, जो हाल ही में गुजरात से माल की डिलीवरी करने यहां आया था. गोवा में पहले सामने आये कोविड-19 के सभी सात रोगियों के ठीक होने के बाद एक मई को राज्य को ग्रीन जोन घोषित किया गया था.

जिसके बाद राज्य सरकार ने उद्योगों सहित अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है. वहीं एक बार फिर से गोवा में कोरोना के केस सामने आये हैं. सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही गोवा में सतर्कता बरतने की तैयारी भी की जा रही है ताकि और ज्यादा केस न आये. 

इसे भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने 2 महीने बाद भी नहीं माना गृह मंत्रालय का निर्देश, कमर्शियल वाहनों को नहीं मिली छूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button