
Ranchi : कोरोना का कहर जारी है. सेकंड वेव में भले ही मरीजों की संख्या कम हो गयी है. लेकिन थर्ड वेव की संभावना को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. चूंकि इस बार बच्चों के कोरोना के चपेट में आने की संभावना जताई गयी है. राज्य में पीडियाट्रिक्स के डॉक्टर बच्चों की तुलना में काफी कम है. ऐसी स्थिति में पीडियाट्रिक्स के डॉक्टर एमबीबीएस के डॉक्टरों को चाइल्ड आईसीयू मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देंगे. जिससे कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर भी उन्हें तत्काल ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा और जान बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे. बताते चलें कि जो भी डॉक्टर चाइल्ड आईसीयू मैनेजमेंट को लेकर ट्रेनिंग करना चाहते हैं वह हेल्थ डिपार्टमेंट किस की ओर से तय किए गए सेंटर पर जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं. फिलहाल रिम्स और रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में ट्रेनिंग की व्यवस्था की गयी है.
चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड बना मॉडल
बच्चों के इलाज के लिए राजधानी समेत जिलों में चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड बनाने को कहा गया है. जिससे कि बच्चे इलाज के लिए आए तो उन्हें ऐसा ना लगे कि उनका इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है. वहीं इमोशनली वे डिप्रेशन में ना चले जाएं. चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड रविवार को हुए वेबीनार में मॉडल माना गया. साथ ही से देशभर में अपनाने को लेकर भी सुझाव दिया गया है. बच्चों के बेड कलरफुल होंगे जबकि दीवारों पर भी अट्रैक्टिव पेंटिंग्स की जा रही है. इसके अलावा खाने की प्लेट भी अलग डिजाइन के होंगे.
तीन कैटेगरी का होगा बच्चों का वार्ड
हेल्थ डिपार्टमेंट हॉस्पिटल्स में बच्चों के लिए तीन कैटेगरी के वार्ड बना रहा है. जिसमें 1 कैटेगरी 0 से 2 साल तक के बच्चों के लिए, दूसरी कैटेगरी 2 से 10 साल तक के बच्चे और तीसरी कैटेगरी 10 से 18 साल वालों के लिए होगी. रिम्स में 100 बेड का चाइल्ड केयर वार्ड बनाया जा रहा है. जबकि डिस्टिक हॉस्पिटल्स में जहां पीडियाट्रिक्स के डॉक्टर हैं वहां चाइल्ड आईसीयू बनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का बढ़ा खतरा, आंगनबाड़ी सेंटरों में अब तक मेडिकल किट नहीं पहुंचने से बढ़ी चिंता




