DhanbadJharkhand

बिजली की लचर व्‍यवस्‍था से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Jhariya (Dhanbad) : झरिया में बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाथरडीह सब स्टेशन के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन  के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगये. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्‍यवस्‍था चरमरा गयी है. बिजली नहीं रहने से छोटे मोटे कुटीर उद्याेग बंद होने के कागार पर हैं. बच्‍चों की पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है. पूरे झरिया क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लोग बिजली, पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं. राज्‍य सरकार केवल जनता से झुठी वादें कर बरगला रही है. सरकार ने जनता से किये वादे से मुकर रही है.

सरकार ने 24 घंटा बिजली देने का वादा किया था. लेकिन 24 घंटे तो छोड़िये 2 घंटे भी बिजली सही ठंग से नहीं मिल रही है. झरियावासियों ने कई बार बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन के जरिये सरकार तक पहुंचाया गया, लेकिन झारखंड सरकार ध्‍यान नहीं दे रही है.  विवश होकर आज कांग्रेस पार्टी ने फिर प्रदर्शन के जरिये सरकार से जल्द बिजली में सुधार करने की मांग कर रही है. इसके बावजूद अगर बिजली में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी. मौके पर कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button