News Wing
Ahmadabad, 17 September: नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और वो आज 67 साल के हो गए. इस मौके पर वे गांधीनगर पहुंचे और वहां मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया. बता दें कि मोदी अपने हर जन्मदिन पर मां से मिलने जाते है और उनका आशीर्वाद लेते हैं. पीएम मोदी की मां गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज के पास रहती हैं.
इसे भी पढ़ें- नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जयपुर में लगाए जाएंगे 41 निःशुल्क चिकित्सा शिविर
सरदार सरोवर डैम का करेंगे इनॉगरेशन
आज अपने जन्मदिन के मौके पर मोदी 138.68 मीटर ऊंचे सरदार सरोवर डैम का इनॉगरेशन करेंगे. इसके बाद डभोई-वडोदरा में रैली करेंगे. इससे पहले बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दौरे के चलते मोदी गुजरात पहुंचे थे. मोदी ने आबे के साथ 8 किमी लंबा रोड शो किया, और इसके बाद देश की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी गई थी. 3 दिनों में उनका ये दूसरा गुजरात दौरा है.
पिछले बर्थडे पर प्रोटोकॉल तोड़कर घर पहुंचे थे
मोदी 2016 में भी जन्मदिन पर मां हीराबेन से मिलने के लिए प्रोटोकॉल तोड़कर अपने लंबे काफिले के बगैर ही घर पहुंचे थे. वे करीब आधा घंटा मां के साथ रहे थे. उस साल के मुलाकात में मोदी पूरे वक्त मां का हाथ थामे रहे थे.
मां की ममता जीवन जीने की जड़ी-बूटी
पीएम बनने के बाद मां से तीसरी बार मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी है.




