JharkhandRanchi

पिछले चार सालों से स्पेशल ब्रांच में तैनात 650 पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा वर्दी भत्ता

Ranchi : झारखंड विशेष शाखा के अलग-अलग इकाइयों में तैनात करीब 650 पुलिसकर्मियों को पिछले चार साल से सरकार की तरफ से वर्दी भत्ता नहीं दिया जा रहा है.

स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए भी लगाया जाता है. इस दौरान उन्हें खुद के पैसे से खरीदी हुई वर्दी पहनकर ड्यूटी पर जाना पड़ता है. गौरतलब है कि स्पेशल ब्रांच में पुलिसकर्मियों को छोड़कर सभी को वर्दी भत्ता दिया जा रहा है यहां तक कि यहां पदस्थापित चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिल रही है.

जबकि हर साल सरकार के तरफ से वर्दी का पैसा का प्रावधान है. बावजूद इसके चार साल से वर्दी भत्ता नहीं दिया जा रहा है और न ही सरकार की तरफ से अब तक इस दिशा में कोई भी ठोस पहल की गई है.

इसे भी पढ़ें- पुलवामा हादसे को बीते 150 दिन, रघुवर दास ने किया था शहीदों के परिजनों को मदद का वादा, नहीं किया पूरा

स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को कम मिल रही सुविधाएं

झारखंड पुलिस की तुलना में स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को सुविधाएं कम मिलती है. जबकि स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मियों को समान ड्यूटी करती पड़ती है साथ ही पर्व त्यौहारों पर भी बिना छुट्टी के ये जवान तैनात रहते हैं.

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां झारखंड पुलिसकर्मियों को साल में 6,500 रुपया वर्दी भत्ता के रूप में मिलता है, वहीं स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्ते के रूप में एक भी रुपया नहीं दिया जाता जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहरः यूपी में 15 लोगों की मौत, असम में बाढ से 8.5 लाख लोग प्रभावित

कम संख्या में होने के कारण आवाज उठाने में हैं असक्षम

नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि कम संख्या में होने के कारण हम लोग आवाज उठाने में असक्षम हैं. पुलिसकर्मियों की ज्यादा संख्या होने के चलते उनकी मांगे मान ली जाती है, लेकिन हम लोग उतनी संख्या में नहीं है और ना ही उस स्थिति में हैं कि अपनी मांग को लेकर आवाज भी उठा सकें.

इसे भी पढ़ेंःदुनिया की कोई ताकत अयोध्या में नहीं बनवा सकती मस्जिद: डॉ. वेदांती

क्या कहते हैं स्पेशल ब्रांच पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष

इस मामले में स्पेशल ब्रांच पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि सरकार से अनुरोध करेंगे कि स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिस कर्मियों को वर्दी भत्ता दिया जाए. टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते वर्दी भत्ता नहीं दिया जा रहा है. जल्द ही उन्हें वर्दी भत्ता दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button