Crime NewsJharkhandRamgarh

रजरप्पा में डेढ़ किलो चांदी के साथ चोर गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का दो दिनों में खुलासा किया है. जिसमें डेढ़ किलो चांदी सहित एक चोर को भी पकड़ा है. बताया जाता है कि सुकरीगढ़ा निवासी जेवर कारोबारी सुमन प्रसाद ने दो दिन पूर्व ही अपने घर से डेढ़ किलो चाँदी की चोरी की लिखित शिकायत रजरप्पा थाने को दी थी. जिसके बाद इस मामले का जांच का जिम्मा एसआई बलवन्त दुबे को दी गई. जांच के दौरान मोहल्ले से दो दिनों से गायब बिट्टू कुमार सोनी की ख़बर पुलिस को मिली. जांच अधिकारी बलवन्त दुबे ने दबिश बढ़ाकर बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ में बिट्टू कुमार ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली. जिसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया.

इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार बिट्टू कुमार पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. साथ ही चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहा है.

इसे भी पढ़ें:UPSC में झारखंड का दबदबा : रांची से श्रुति, पलामू से सौरभ, गढ़वा से नम्रता, लातेहार से मनीष और गिरिडीह के रवि कुमार को मिली सफलता

Related Articles

Back to top button