
Ranchi: पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पंडरा थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़, मदन जर्दा दुकान से भारी मात्रा में गुटखा और नशीला पदार्थ जब्त किया है.
एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है. जब्त गुटखा और नशीले पदार्थ की कीमत करीब 5 लाख है. सिटी एसपी के नेतृत्व में एएसपी हटिया, डीएसपी कोतवाली और प्रभारी पंडरा प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे.




