
Dhanbad : खुदिया कोलियरी के बी पी इंक्लाइन में फंसे पम्प ऑपरेटर बसिया मांझी का शव 9 दिनों बाद आखिरकार बाहर निकाल लिया गया. शव के बाहर आते ही परिजन रोते बिलखते बेबस दिखे. मौके पर उपस्थित विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.
काफी हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन की पहल पर ईसीएल प्रबंधन नियोजन व मुआवज़ा देने को तैयार हो गया. इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजने की तैयारी की गयी. मौके पर मौजूद यूनियन नेताओं ने भी परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी.
इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले चंदा बाबू नहीं रहे




