Uncategorized

लालटेन युग मे लौटा पलामू, घायल का इलाज टार्च की रौशनी में हुआ

Daltonganj : पलामू जिला एक बार फिर लालटेन युग मे लौट गया है. रविवार देर शाम से सोमवार शाम (खबर लिखे जाने तक) तक जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण व्यवस्था चरमरा गई है. जलापूर्ति भी जहां-तहां पूरी तरह ठप है. वही अस्पतालों मे बिजली नही रहने के कारण घायलों का इलाज टार्च की रौशनी में हो रहे है.

सोमवार की शाम हैदरनगर-जपला मुख्य पथ के पुराना थाना के समीप वैगन आर वाहन के धक्के से भाई बिगहा निवासी अब्दुल हक खां गंभीर रुप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने वाहन व चालक को उच्च विद्यालय हैदरनगर के समीप पकड़कर हैदरनगर थाने के हवाले कर दिया. गंभीर रुप से घायल अब्दुल हक को हैदरनगर एपीएचसी लाया गया. बिजली नहीं रहने की वजह से घायल का इलाज चिकित्सकों ने टॉर्च की रौशनी में किया. इतना ही नहीं गायल की स्थिति को गंभीर बताकर डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल डालटनगंज रेफर कर दिया. गिरफ्तार चालक नशे में था. उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे. वाहन बिहार का बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- जेबीवीएनएल में 15 करोड़ का टीडीएस घोटाला

हैदरनगर अस्पताल तो एक मात्र उदाहरण है. ऐसी ही हालत करीब-करीब सारे पीएचसी की है. शहर और गांव में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति बाधित है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button