
Dhanbad: कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की गई. इसके लिए कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला धनबाद पहुंचे हैं. हाउसिंग कॉलोनी जिला कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने की. बैठक में सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तथा प्रखंड व नगर संगठन प्रभारी भी मौजूद थे. बैठक में कहा गया कि राज्य में फरवरी के पहले सप्ताह में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना है. इसे सफल बनाना है. बैठक में धनबाद जिला प्रभारी चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा देश में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के साथ ऐतिहासिक संदेश देने का काम किया है. आगे उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम को सभी कांग्रेसजनों से सफल व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें: रांची: ग्रामीण कार्य विभाग के संवेदकों की बैठक, बड़े काम को छोटे-छोटे कार्यो में बांटकर टेंडर जारी करने की मांग
वहीं बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा देश में की जा रही तानाशाही एवं नकारात्मक व नफरत की राजनीति के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी एवं जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना बना रहे इसी संदेश के साथ उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से ऐतिहासिक पहल किया है. संतोष सिंह ने कहा कि देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुभारंभ की जा रही है. धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी उक्त कार्यक्रम को जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों/नगरों एवं पंचायतों/वार्डो में आयोजित कर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी. आगे उन्होंने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस संगठन को सभी विधानसभा में धार व मजबूत बनाने का काम वे करेंगे.
बैठक में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने हाथ से हाथ जोडो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी भी थे. उन्होंने कहा कि संगठन को सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों में मजबूत बनाई जाएगी. एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम को जिला के सभी प्रखंडों नगरों में सफल बनाने का सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया.
बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया. बैठक में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजित राज, धनबाद विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, निरसा विधानसभा प्रभारी मुक्ता मंडल,बाघमारा विधानसभा प्रभारी दीनानाथ पांडे,टुंडी विधानसभा प्रभारी रासनारायण सिंह,झरिया विधानसभा प्रभारी निजाम अंसारी,दुर्गा दास,उषा पासवान,नवनीत नीरज,योगेंद्र सिंह योगी, रमेश जिंदल,बीके सिंह, उपेंद्र सिंह ,अनिल साव,लक्ष्मण तिवारी,अफजल खान अक्षयबर प्रसाद राजेश्वर सिंह यादव अशोक प्रकाश लाल,जावेद रजा,महेन्द्र दुबे,जगदीश साव ,देवेन्द्र कुमार,मधु मोदक,जियाऊल अंसारी,कयूम खान,जाहिर अंसारी,सीता राणा,राजू दास,प्रीतम रवानी,पप्पू पासवान, मनोज हाड़ी,इम्तियाज अली,जयप्रकाश चोहान, बलराम महतों,डीएन यादव,अजय कुमार,मृत्युंजय सिंह,रत्नेश यादव,आनंद मोदक,सतपाल सिंह ब्रोका,रोशन कुमार,गुड्डू खान,दिनेश सिंह,पुर्णेन्दु सिंह,पप्पू कुमार तिवारी,कामता पासवान,पप्पू सिंह,अनु पासवान,अरविंद सैनी,अशोक मालाकार,हरेंद्र शाही,अरशद कलीम, सत्यानंद पांडे,माली गोप,प्रभाकर नोनिया,सरफुर्द्दीन अंसारी,गीता सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे.






