
Purulia: उत्तर प्रदेश के औरेया इलाके में सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी जिसमें से पुरुलिया जिले के 4 प्रवासी मजदूर थे.
इनमें से चंदन राजवाड़ा (28), मिलन बाद्दकाल (19) का घर पुरुलिया जिले के मशील थाना अंतर्गत दुंमदुमी गांव में है.
जैसे ही इन दोनों प्रवासी मजदूर की मौत की खबर गांव में पहुंची तो पूरा गांव में मातम छा गया. चंदन राजवार के भाई अनूप राजवाड़ा तथा मिलन बाद्दकार के भैया देवाशीष बाद्दकार का कहना है कि दोनों मजदूर राजस्थान के जयपुर जिले के मेला थाना इलाके में मार्बल पत्थर के कारखाने में कार्य किया करते थे.
कुछ दिन पहले ही इन लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि लॉक डाउन होने के कारण कारखाना बंद हो गया है. इनके पास कोई काम नहीं है. बहुत कठिनाई में वहां रह रहे हैं.
2 दिन पहले ही इन लोगों ने बताया कि अब जल्द ही यह लोग घर लौटने वाले हैं. शुक्रवार फोन पर जानकारी दिया कि ट्रक के सहारे उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे.
लेकिन घर आने से पहले ही इन लोगों की मौत की खबर आ गयी.
इसे भी पढ़ें – #Ranchi : हिंदपीढ़ी में प्रशासन और लोगों के बीच झड़प, स्थिति नियंत्रण में
शव को लाने की मांग
परिजनों का मांग है कि किसी भी हाल में इनके मृत शरीर को गांव लाया जाये ताकि यह लोग उनका अंतिम संस्कार कर सकें.
इस हादसे में पुरुलिया जिले के कोटशिला थाना अंतर्गत आपर बाटारिया गांव के रहने वाले अजीत महतो (45) तथा कनाली गांव के रहने वाले गणेश राजवार की भी मौत हुई है.
4 प्रवासी मजदूर की मौत की खबर से पूरे पुरुलिया जिले में शोक की लहर है. जिला तृणमूल के अध्यक्ष तथा मंत्री शांतिराम महतो एवं पूरुलिया जिला परिषद के सभाधिपति सुजय बनर्जी ने मृतक प्रवासी मजदूरों के गांव पहुंचकर उनके परिवारों से मुलाकात की.
उन्होंने बताया राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश अनुसार मृतक के परिजनों को प्राथमिक तौर पर दो लाख का आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.
इनके शवों को जल्द से जल्द इनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार कर रही है. सरकार तथा पार्टी हमेशा इन परिवारों के साथ रहने का वादा करती है.
दूसरी ओर, पुरुलिया जिला भाजपा के अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने जिला कार्यालय में अन्य भाजपा के पदाधिकारियों के साथ चार मजदूरों के मौत पर शोक व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates : रांची और गढ़वा से मिले एक-एक नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आंकड़ा पहुंचा 217




