मुंबई: एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की चुनिंदा लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 38 अंक की बढ़त के साथ खुला.
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 38.52 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,143.82 अंक पर खुला. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.35 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,201.20 पर खुला.
कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी बाजार में मंगलवार को मजबूत रूख के बाद एशियाई बाजारों में आज तेजी आयी. इसके फलस्वरूप संस्थागत तथा खुदरा निवेशकों ने चुनिंदा लिवाली की जिसका बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा.




