
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन बैंक के सफाई कर्मचारी शमशाद आलम पर बैंक मैनेजर ने शुक्रवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. नामकुम थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
इंडियन बैंक के मैनेजर के द्वारा नामकुम थाना में दिये आवेदन में लिखा है कि मोहम्मद शमशाद आलम, पिता अब्दुल समद, आजाद कॉलोनी का रहने वाला है. इसके खिलाफ शिकायत मिली है.
इसे भी पढ़ें : JK मीडिया कप का हुआ उद्घाटन, 27 जनवरी को खेला जायेगा फाइनल मैच
आरोप है कि आलम राशि जमा करने आने वाले लोगों को शाखा परिसर के बाहर ले जाता था. और लिंक फेल, शाखा में ग्राहकों की भीड़, लॉकडाउन आदि कारणों का हवाला देते हुए उनसे राशि ले लेता था. वह बाद में जमा कर देगा.
बाद में वह ऐसे ग्राहकों को फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर जमा पर्ची का दूसरा हिस्सा देता था. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका पैसा उनके खातों में जमा नहीं किया गया है तो वे शाखा में शिकायत करने लगे. मोहम्मद शमशाद आलम ने जो जमा पर्ची का हिस्सा ग्राहकों को दिया था, जांच में वह फर्जी निकलीं.
आलम द्वारा अभी तक 87200 रुपये की गड़बड़ी की गयी है. आलम को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इन्हें लगाया गया सबसे पहले टीका, जानिये कैसा रहा इनका अनुभव




