Uncategorized

वार्ड 37 : बदहाल सड़क और नालियों से हरमू हाउसिंग कॉलोनी के लोग परेशान

Ranchi : वार्ड 37 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र हरमू हाउसिंग कॉलोनी के लोगों के समक्ष खराब सड़क व्यवस्था और नालियों की समस्या है. इधर के लोगों का कहना है कि दस साल में यह समस्या दूर नहीं हो सकी है. जगह-जगह कचरे का अंबार लगना आम बात हो गयी है. वहीं नालियों का पानी अब सड़क पर बहता है. शिकायत के बाद भी पार्षद ने इसे अभी तक दूर नहीं किया.

इसे भी पढ़ें – वार्ड 30 की जमीनी हकीकत : विकास कार्य तो हुए पर गंदगी अब भी बड़ी चुनौती

घरों में घुस जाता है नालियों का पानी

वार्ड नंबर 37 स्थित कूंज बिहार कॉलोनी में सड़क पर बहते हुए नाली के पानी पर अवनीश कहते हैं कि इधर की यह समस्या पिछले दस सालों से है. नाली पूरी तरह से भर चुकी है और अब सड़क पर बह रही है. बरसात में इधर के लोग परेशान हो जाते हैं. नाली का पानी घरों में घुस जाता है. वहीं उमा सिंह कहती हैं कि इधर की सड़क काफी खराब है. बरसात में चलना मुश्किल हो जाता है. दीपा झा का कहना है कि जब वीवीआईपी इलाके का ये हाल तो गांवो का कैसा होगा, इसका भी पता चलता है.

इसे बी पढ़ें – वार्ड-31  का हाल : सड़क और पानी की समास्या तो हुई दूर, पर गंदगी ने किया बेहाल

समय पर नहीं होता कचड़े का उठाव

हरमू हाउसिंग कॉलनी स्थित संत फ्रांसिस स्कूल वाली गली में खराब सड़क और सड़क पर जमा कचरे के बारे में अक्षय कहते हैं कि कचरा उठाव समय पर नहीं होता है. जब कभी उटाव होता भी है तो सही से नहीं होता. इसलिए हर जगह कचरा जमा मिल जायेगा. इधर सप्लाई वाटर की भी समस्या है.

पार्षद का पक्ष

वार्ड संख्या 37 के वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान 14 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण करवाया है. उन्होंने कहा कि तीन किलोमीटर नाली का निर्माण और 46 मिनी एचवाईडीटी लगवाया. साथ ही 2000 एलईडी लाइट, 5000 राशन कार्ड, 461 लाभुकों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलवाया है.

37

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button