JharkhandPalamu

पलामू: पेजयल संकट पर पर आन्दोलन की तैयारी, 8 अप्रैल से आमरण अनशन करेंगी महिला पार्षद

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया है. ह

मीदगंज स्थित वार्ड पार्षद कविता देवी के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पार्षद कविता देवी, कमर यास्मीन, पार्षद पति मो. कलाम, हसबुन निशा, कमलेश प्रसाद और अंजना देवी ने कहा कि लगातार समस्याओं का निदान नहीं होने पर अनशन करने का निर्णय लिया गया है.

शहरी क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

पार्षद कमर यासमीन ने कहा कि नगर निगम बने 3 वर्ष हो गए हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों के इलाके अभी भी ड्राई जोन में हैं. जहां पानी की किल्लत है.

उन्होंने कहा कि निगम में बोर्ड की बैठक में आश्वासन दिया गया था कि ड्राई जोन एरिया में जल मीनार बनाया जाएगा और जहां-जहां रेजिंग पाइप की स्थिति जर्जर है, उसकी मरम्मत की जाएगी, लेकिन बैठक के 5 दिन बाद अखबारों के माध्यम से पता चलता है कि चैनपुर, बारालोटा और सुदना स्थित जल मीनार के लिए 44 लाख 70 हजार 490 रुपए का चेक पीएचईडी विभाग को काट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट की जीएसटी को लेकर अहम टिप्पणी, कोर्ट ने कहा-मकसद से भटका जीएसटी

पार्षद कविता देवी और हसबुन निशा करेंगी अनशन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के शहरी क्षेत्र के लोग टैक्स भर रहे हैं और उन्हें पानी की सुविधा ना देकर ग्रामीण क्षेत्रों में वह फंड दे दिया गया. 3 चेयर पर्सन ने अपनी मनमानी की है. नये और पुराना वार्डो को अलग अलग तरीका से देखा गया है.

उन्होंने कहा कि यह तमाम समस्याओं को देखते हुए 8 अप्रैल से नगर निगम में आमरण अनशन पर वार्ड पार्षद कविता देवी और हसबुन निशा बैठेंगी.

किस वार्ड में पानी की कितनी है समस्याएं

वार्ड नम्बर 11 के नए क्षेत्रों में रेजिंग पाईप नहीं है, जहां जल मीनार की आवश्यकता है. सत्तार सेठ चौक से कन्नी राम होते हुए शोएब राही के आवास तक का रेजिंग पाईप की स्थिति जर्जर हो गई है, जिससे नाली का गंदा पानी आ रहा है और पानी अशुद्ध हो गया है.

वार्ड नंबर 27 की के हुसैन नगर, कर्बला और पहाड़ी मुहल्ले के कुछ इलाके में पानी के लिए रेजिंग पाईप नहीं है और कुछ इलाकों में रेजिंग पाईप है भी तो पानी वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है. वार्ड नंबर 30 के शिवाला घाट स्थित टंकी 2 साल से खराब है. मोटर नहीं बदला गया है. वार्ड नंबर 26 में पाईप एक जगहों पर भी नहीं लगी है.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक लगा लॉकडाउन

Related Articles

Back to top button