Uncategorized

2जी मामला : चिदम्बरम की भूमिका पर फैसला निचली अदालत करेगी

नई दिल्ली, 2 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि दूसरी पीढ़ी (2जी) के स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को सह आरोपी बनाने सम्बंधी जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर निचली अदालत फैसला करेगी।

2जी मामला : सीबीआई जांच रिपोर्ट सीवीसी को सौंपेगी
सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि दूसरी पीढ़ी (2जी) के स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच कर रहा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अपनी रिपोर्ट केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को सौंपेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच पर नियमित नजर रखने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन की मांग करने वाली याचिका पर कहा कि रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद सीवीसी अपनी रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सर्वोच्च न्यायालय को देगा।

राजा के कार्यकाल में आवंटित 2जी के सभी 122 लाइसेंस रद्द
नई दिल्ली, 2 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा के कार्यकाल में आवंटित किए गए दूसरी पीढ़ी (2जी) के सभी 122 लाइसेंसों को रद्द कर दिया। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button