National

दिल्ली विधानसभा में दिखेंगे 16 नये चेहरे, सभी AAP विधायक

New Delhi: दिल्ली की नयी विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे. ये सभी नये चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं.

किसने किसे हराया

कालकाजी सीट से मैदान में उतरीं आतिशि ने भाजपा के धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया है. वह 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के गौतम गंभीर से हार गयी थीं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली: AAP विधायक के काफिले पर गोलीबारी, एक की मौत, हिरासत में आरोपी

वहीं राजिन्दर नगर सीट से जीतने वाले चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आर. पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया है. वह भी दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में थे लेकिन भाजपा के रमेश बिधुड़ी से हार गये थे.

वहीं 2019 में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें- पलामू: सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच महिला समेत 8 गिरफ्तार

कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनावों से पहले आप में आयीं राजकुमारी ढिल्लों ने भाजपा के तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को हरीनगर सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया है. त्रिनगर सीट से आप की प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को 10,700 से अधिक वोटों से हराया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button