JharkhandLead NewsRanchi

राज्यपाल रमेश बैस ने रिम्स में कराया रूटीन चेकअप

Ranchi: राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को सुबह ही रिम्स पहुंचे. राज्यपाल रमेश बैस रूटीन चेकअप के लिए रिम्स पहुंचे थे. रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में राज्यपाल ने जांच करायी. मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल के सीटी स्कैन और अन्य जांच किए गए हैं.

स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नही

राज्यपाल रमेश बैस के अस्पताल पहुंचने के संबंध में रिम्स के अधीक्षक डॉ. हीरेन बिरुआ ने बताया कि राज्यपाल अपना रूटीन चेकअप कराने के लिए रिम्स आये थे. उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Mobile Snatching : महिला का मोबाइल छीनकर हो रहा था फरार, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Related Articles

Back to top button