
Palamu : पलामू जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं थम रही है. हर दिन सौ से अधिक की संख्या में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. सोमवार को पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 109 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसमें महज नगर निगम क्षेत्र के 52 कोरोना संक्रमित शामिल हैं. कुल 1964 लोगों की जांच के बाद संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 547 तक पहुंच गया है. कोविड वार्डों में इलाज के बाद 18 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं.
नये संक्रमितों में हुसैनाबाद में 05, लेस्लीगंज के 06, विश्रामपुर के 15, चैनपुर के 10, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 52 व सदर प्रखंड के 21 संक्रमित शामिल हैं. संक्रमितों को उपचार के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर के अलावा प्रखंडों में स्थित कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएमओ ने की पुष्टि
फिलहाल जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 547 पहुंच गया है. हालांकि गाइडलाइन के अनुसार उपचार होने के बाद 18 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. फिलहाल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 529 है.
नये मामलों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता काफी बढ़ गई है. नये संक्रमितों की पहचान से पलामू के लोग भी चिंतित हैं. कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच जिला सतर्क है.
इसे भी पढ़ें:एक साल बाद भी एनएच के लिए जमीन नहीं मिली, सीएम ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने का उपायुक्तों को दिया निर्देश
पुलिस विभाग जगह-जगह मास्क जांच अभियान चला रहा है. अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों की पहले स्क्रीनिंग की जा रही है.
संदेह होने तक तत्काल कोरोना की जांच हो रही है. बावजूद कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ने लगा है.
पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने से घबराने की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें:पटना में 100 बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित, एसबीआई के 50 कर्मचारी हैं शामिल




