Education & CareerJharkhandRanchi

अरबों खर्च, फिर भी राज्य के 108 कॉलेजों और सिदो-कान्हू मुर्मू व कोल्हान यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग औसत या उससे नीचे

Rahul Guru

Ranchi : नेशनल एस्सेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल (नैक) की ओर से पहले चरण की सूची जून माह में जारी की गयी है. इस सूची वैसे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के नाम हैं, जिनकी ग्रेडिंग नैक ने की है.

इस सूची के मुताबिक राज्य के 125 कॉलेजों में से 108 कॉलेज औसत या उससे कम दर्जे के हैं. वहीं यूनिविर्सटी की बात करें तो पांच में से तीन यूनिवर्सिटी न्यूनतम दर्जे के हैं. मजेदार बात यह है कि यूनिवर्सिटी की सूची में न्यूतम दर्जे के जो हैं, वे सभी सरकारी यू्निवर्सिटी हैं, जिन पर सरकार अरबों रुपये विभिन्न मदों में खर्च करती है.

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया आठवीं विशेष परीक्षा का रिजल्ट, 73.16 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

रांची के निर्मला कॉलेज को ए व वीमेंस कॉलेज को बी प्लस प्लस ग्रेड

नैक की ओर से संस्थानों को ए, बी, बी प्लस, बी प्लस प्लस और सी ग्रेड दिये जाते हैं. पहली सूची के मुताबिक राज्य में केवल तीन ही कॉलेज ए ग्रेड में आते हैं. इन तीन कॉलेजों में रांची का निर्मला कॉलेज, घाटशिला का घाटशिला कॉलेज और जमशेदपुर का वीमेंस कॉलेज शामिल हैं.

आंकड़ों की बात करें तो नैक की पहली सूची में शामिल 125 कॉलेजों में से 56 कॉलेज बी ग्रेड के, 10 कॉलेज बी प्लस ग्रेड के और 04 कॉलेज ही हैं, जो बी प्लस प्लस ग्रेड के हैं.

वहीं राज्य के बी प्लस प्लस ग्रेड के कॉलेजों की बात करें तो इसमें हजारीरबाग के केबी महिला कॉलेज, हजारीबाग का संत कोलंबा कॉलेज सहित रांची का वीमेंस कॉलेज और योगदा सत्संग कॉलेज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : दुमका : SKMU वाटर प्रूफ मूल प्रमाण पत्र के नाम पर ले रहा एक हजार रुपये, पर पेपर क्वालिटी वही पुरानी

सरकारी यूनिवर्सिटी का हाल सबसे बुरा

नैक के मुताबिक झारखंड के पांच विश्वविद्यालयों ने अपनी ग्रेडिंग करायी है. इन पांच विवि में हजारीबाग का विनोबा भावे विवि, रांची विवि रांची, कोल्हान विवि चाईबासा, सिद्धो-कान्हो मूर्म विवि दुमका व झारखंड राय विवि हैं.

इन पांच विवि में से केवल रांची विवि को ही बी प्लस प्लस ग्रेड मिला है. कोल्हान विवि और सिद्धो-कान्हू मूर्म विवि हैं, जिन्हें नैक ने सी ग्रेड दिया है. इस सूची में शामिल एकमात्र प्राइवेट विवि झारखंड राय विवि को भी सी ग्रेड मिला है.

क्या है नैक ग्रेडिंग

नेशनल एस्सेसमेंट एंड एक्रीडिएशन काउंसिल (नैक) यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की एक ऑटोनोमस बॉडी है. इसकी स्थापना वर्ष 1994 में की गयी. यह उच्च शिक्षण संस्थानों की ग्रेडिंग करने का काम करती है. नैक उच्च शिक्षण संस्थानों को उनके यहां के शैक्षणिक माहौल, कैंपस लाइफ, स्टूडेंट्स फीडबैक, भवन, लाइब्रेरी, प्लेसमेंट जैसी तमाम सुविधाओं के अनुसार ग्रेडिंग देने काम करती है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में फिर मॉब लिंचिंग! युवक की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने पीटकर मारने का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button