Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड में 24 घंटे में 106 कोरोना संक्रमितों की मौत, नये केस 7595

Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में 106 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. इस अवधि में कोरोना से हुई मौतों का यह राज्य में सबसे बड़ा आंकड़ा है. खास बात यह है कि इसमें से 53 यानी आधी मौतें रांची जिले में हुई हैं.

राज्य में गुरुवार को 7595 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि 2373 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 35826 हो गयी है.

रांची जिले में गुरुवार को 1467 नये केस मिले हैं जबकि 795 डिस्चार्ज हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 12846 हो गयी है.

Related Articles

Back to top button