DhanbadJharkhand

#Dhanbad: ऐना आउटसोर्सिंग में खूनी संघर्ष की आशंका, कड़ी सुरक्षा में होगी लोडिंग, 67 लोगों पर लगायी गयी धारा 107

Dhanbad : बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया के ऐना परियोजना के आरके माइनिंग आउट सोर्सिंग में दो गुटों में खूनी संघर्ष की आशंका को देख प्रसासन हरकत में आ गया है.

जनता मजदूर संघ के बच्चा सिंह गुट और कुंती सिंह गुट के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्त निर्णय लिया है. प्रशासन ने बताया है कि अब आउटसोर्सिंग में कड़ी सुरक्षा के बीच कोयले की लोडिंग होगी.

साथ ही दोनों गुटों के 67  लोगों पर धारा 107 लगा दी गयी है. इन लोगों के आउटसोर्सिंग में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. मालूम हो कि ऐना आउटसोर्सिंग में खूनी संघर्ष की आशंका के बाबत सबसे पहले न्यूजविंग ने खबर चलायी थी.

इसे भी पढ़ें : 465 करोड़ की लागत वाली विधानसभा भवन पर पूर्व बीजेपी के मंत्री, मौजूदा सीएम और स्पीकर उठा रहे सवाल

विवाद के कारण बंद कर दी गयी आउटसोर्सिंग

ऐना आउटसोर्सिंग में लोडिंग में रंगदारी को लेकर जनता मजदूर संघ का बच्चा सिंह गुट और जनता मजदूर संघ कुंती सिंह गुट आमने-सामने है.

पहले ट्रक लोडिंग में प्रति टन 650 रुपये एक गुट को रंगदारी मिलती थी. लेकिन हाल में कोयला उठाव के टेंडर में इसका विरोध हुआ और विवाद के कारण आउटसोर्सिंग में लोर्डिंग बंद कर दी गयी.

जिसे लेकर लोडिंग में वर्चस्व कायम करने और रंगदारी को लेकर दोनों और से आज भी आग सुलग रही है.

इसे भी पढ़ें : #Rajya_Sabha के उप सभापति हरिवंश ने कहा,  दलबदल विरोधी कानून के मामलों में फैसले के लिए स्पीकर ही बेहतर मंच  

आउटसोर्सिंग में अनाधिकार प्रवेश लगी रोक

खूनी संघर्ष की आशंका को देखते हुए प्रसासन ने सख्त कदम उठाया और 27 फरवरी को डीएसपी अजित कुमार सिन्हा ने दोनों गुटों 67 लोगों पर 107 लगा दिया गया. साथ ही इन लोगों को बाउंड ऑन भी किया गया. इसके तहत इन लोगों को झरिया थाना में प्रतिदिन हाजिरी देनी होगी.

वहीं 28 फरवरी को डीएसपी के नेतृत्व में झरिया पुलिस,  बीसीसीएल,  सीआइएसफ,  आउटसोर्सिंग प्रबंधक और डीओ  होल्डर के साथ सामूहिक बैठक की गयी, जिसमें डीएसपी अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि आउटसोर्सिंग परिसर में किसी भी व्यक्ति के अनाधिकार प्रवेश पर रोक लगायी जाये.

कोयला लोडिंग  के लिए जो ट्रक प्रवेश करेगा, उसमें सिर्फ एक ड्राइवर और एक खलासी होगा. साथ ही सीआइएसएफ के पदाधिकारी सुबह 9 बजे से साम 6 बजे तक रहेंगे. पुलिस भी हमेशा पेट्रोलिंग करती रहेगी.

इसे भी पढ़ें : NewsWing Impact: 7वीं, 8वीं, 9वीं सिविल सेवा परीक्षा टली, आरक्षण के पेंच को लेकर सरकार ने रद्द किया विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button