
Hazaribagh : केरेडारी, बड़कागांव और आंगों थाना में कई कांडों आरोपी भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य शुकर गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. माओवादियों के रिजनल कमांडर दीपक यादव उर्फ कारू यादव दस्ते का सक्रिय सदस्य है. एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि शुकर चेन्नई एन्नोर में पिछले छह माह से छिपकर रह रहा था.
इसे भी पढ़ें:ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं के दूसरे गुट का पलटवार, अंकिता और उसकी मां पर हमला, जबरन कार में बैठाने का प्रयास
चेन्नई पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया. उसे आंगो थाना लाया गया. पूछताछ में उसने बताया कि कारू दस्ते में रहकर उसने विभिन्न कांडों को अंजाम दिया है. इसमें पुलिस मुठभेड़ में तीन कांडों में शामिल रहा है.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुकर गंझू के खिलाफ जिले के आंगो व बड़कागांव थाना में एक-एक और केरेडारी में छह कांडों का आरोपी है.
इसे भी पढ़ें:भारतीय वैक्सीन कोवैक्सीन को मिली डब्ल्यूएचओ की मंजूरी




