News Wing
Hazaribag, 28 October: महाराष्ट्र में एक ज्वेलरी दूकान में चोरी के आरोपी को ढूंढते हुए महाराष्ट्र पुलिस झारखंड के केरेडारी थाना पहुंची है. महाराष्ट्र के एक ज्वेलरी शोप में चोरी करने वाला केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव का रहने वाला है.
दो युवकों को गिरफ्तार कर किया गया
केरेडारी पुलिस की मदद से मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवकों में एक युवक टंडवा का रहने वाला है. दोनों युवकों से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है.
आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद
गिरफ्तार सलगा निवासी महाबीर साव के पास से 2.87 लाख रुपया नगद, एक जोड़ा कान का झुमका, एक मंगल सूत्र, दो ग्राम गला हुआ सोना बरामद कर लिया गया है.




