Uncategorized

चीन से गैलेक्सी नोट 7 वापस लिए जाएंगे : सैमसंग

बीजिंग: सैमसंग ने चीन की उपभोक्ता गुणवत्ता पर निगरानी रखने वाली संख्या के साथ मिलकर एक योजना बनाई है जिसके तहत चीन के बाजार में बेचे गए 1,90,984 गैलेक्सी नोट 7 को वापस लिए जाएंगे।

इन स्मार्टफोन में ओवरहीटिंग की वजह से आग लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्वालिटी सुपरविजन, इंस्पेक्शन एंड क्वारैनटाइन द्वारा जारी बयान के मुताबिक, चीन में गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने के 20 मामले सामने आए हैं।

उपभोक्ताओं के हितों के मद्देनजर सोमवार को सैमसंग ने इस मॉडल के उत्पादन और बिक्री पर अस्थाई रोक लगा दी है। इस फोन को इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं को दो विकल्पों की पेशकश दी है।

बयान के अनुसार, उपभोक्ता किसी और सैमसंग मॉडल से अपना फोन बदल सकते हैं। इनमें कीमत के अंतर के बदले उपभोक्ताओं को धन का भुगतान किया जाएगा और 300 युआन (44.71 डॉलर) का खरीददारी कूपन देगी या दूसरे विकल्प के तहत उपभोक्ता फोन की पूरी कीमत लौटाने की मांग कर सकते हैं।

गैलेक्सी नोट 7 को अगस्त में चीन के बाजार में उतारा गया था लेकिन कंपनी ने सितंबर की शुरुआत में दोषपूर्ण बैटरी के कारण वैश्विक तौर पर फोन को वापस लेने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button