Uncategorized

स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने घटायी नोकिया की रेटिंग

हेलसिंकी: रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने सेलफोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी की रेटिंग बी बी प्लस से घटाकर बी बी माइनस कर दी है. एजेंसी ने कंपनी के लाभ में कमी का हवाला देते हुए रेटिंग घटायी है.

एस एंड पी ने समूह के ऋण के लिये जारी निर्गम की रेटिंग बी बी प्लस से घटाकर बी बी माइनस कर दी है. बहरहाल, नोकिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी टिमो इहामुतिला ने कहा कि रेटिंग एजेंसी के निर्णय का असर सीमित होगा.

उल्लेखनीय है कि नोकिया को एप्पल के आईफोन तथा गूगल के लोकप्रिय एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा कंपनी को सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स तथा ताइवान की एचटीसी से भी कड़ी टक्कर मिल रही है.

पिछले महीने नोकिया की बिक्री 19 प्रतिशत घट गयी. कंपनी को दूसरी तिमाही में 1.4 अरब यूरो का शुद्ध घाटा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button