Uncategorized

कांग्रेस सद्भावना यात्रा का गुजरात में स्वागत

वडोदरा: कांग्रेस द्वारा आयोजित राजीव ज्योति सद्भावना यात्रा का शहर में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. यह यात्रा वापी, नवसारी, बुलसर, सूरत, अंकलेश्वर, भरूच और कुछ अन्य शहरों से होते हुये यहां पहुंची.

कांग्रेस सचिव और यात्रा प्रभारी सुधाकर रेड्डी ने बताया कि यात्रा को भिलड़ चौकड़ी में भारी समर्थन मिला जहां इसने महाराष्ट्र से गुजरात में प्रवेश किया.

लोगों को संबोधित करते हुये रेड्डी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को आतंकवाद, नक्सलवाद और सांप्रदायिक द्वेष के खिलाफ जागरुक करना और अखंड भारत का संदेश फैलाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button