Uncategorized

सैफ अली खान की नई फिल्म ‘शेफ’ का ट्रेलर रिलीज

News Wing

Mumbai, 31August: काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाए रखने वाले सैफ एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं और एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं. दरअसल, 31 अगस्त को सैफ की नई फिल्म ‘शेफ’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है. भले ही आप लोग इस फिल्म का नाम सुन कर सोच रहें हो कि भला यह कैसी फिल्म है तो इसका ट्रेलर देखकर आपको समझ आ जाएगा कि यह किस तरह की फिल्म है.

बेहतरीन पिता बनने के सफर की कहानी

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें एक बाप-बेटे के रिश्ते को पर्दे पर दिखाया गया है. ट्रेलर को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे यह एक अच्छे शेफ की कहानी है जिसके बेहतरीन पिता बनने के सफर को दिखाया गया है.फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसे शेफ को दिखाया गया है जो विदेश में काम करता है लेकिन उसका परिवार उसके साथ नहीं रहता. वह हर महीने अपने परिवार के लिए पैसे भेज कर उनकी जरूरत तो पूरी करता है लेकिन बाद में उसे समझ आता है कि सिर्फ पैसे से ही सब नहीं किया जा सकता. उसे समझ आता है कि वह अपने परिवार से प्यार करता है तो उन्हें समय देना भी जरूरी है. उसके बाद वह कुछ दिनों के लिए घर आता है लेकिन उसके बाद क्या होता है यह देखने के लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा. बता दें यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button