News Wing
Chatra, 31 August: किताब घर में छुट जाने के कारण स्कूल में की गयी मासूम बच्चे की बेहरहमी से पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. जबकि स्कूल प्रबंधन द्वारा मामले को पूरी तरह से दबाने का प्रयास जारी है. दूसरी ओर मामले को लेकर चतरा के शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि आरोपी शिक्षक पर नियमावली के अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
क्या है मामला जानें :-
पुस्तक न ले जाने पर शिक्षक ललन सिंह द्वारा पिटाई किये जाने का मामला चतरा के डीएवी स्कूल में सामने आया है. यहां कक्षा तीन में पढ़ाई करनेवाले छात्र शुभम सत्यम की उसके शिक्षक द्वारा सिर्फ इस लिए बेरहमी से पिटाई कर दी गयी क्योंकि वह कक्षा से संबधित किताब ले जाना भूल गया था. घटना के बाद मामला खासा तूल पकड़ चुका है. जबकि स्कूल प्रबंधन शिक्षक को सिर्फ सो कॉज देकर ही मामले को रफा दफा करने की जल्दी में है. हालांकि शिक्षा पदाधिकारी ने पिटाई करने के आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की बात कही है.
यह भी पढ़ें: एक किताब नहीं ले जाने पर शिक्षक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा
स्कूल में किसी बच्चे की पिटाई सही या गलत: मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी कहते हैं कि किसी भी बच्चे को स्कूल में थप्पड़ मारना अथवा पिटाई करना कानूनन मान्य नहीं है. ऐसे में किसी बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई किया जाना उचित कैसे हो सकता है. उन्होंने कहा कि उक्त शिक्षक को तुरंत डिसमिस कर एफआइआर दर्ज किया जाना चाहिए यदि फिर भी स्कूल ऐसे शिक्षक को नौकरी पर रखता है तो मैं खुद अपने अधिकारों का प्रयोग कर मामले में कार्रवाई करूंगा.




