
Mumbai : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार का रुख मंगलवार को सकारात्मक रहा. सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर खुला, वहीं निफ्टी भी 10,800 अंक के स्तर को पार कर गया. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 84.35 अंक यानी 0.23% चढ़कर 35,567.82 अंक पर खुला। कल इसमें 39.80 अंक की बढ़त देखी गई थी. ब्रोकरों ने कहा कि मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन आंकड़े और मई के खुदरा मुद्रास्फीति आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशकों ने ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों में लिवाली की जिसका असर बाजार पर पड़ा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 29.85 अंक यानी 0.27% चढ़कर 10,816.80 अंक पर पहुंच गया.
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटा
महंगाई और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों के मंगलवार को जारी होने से पहले शुरुआती कारोबार में मुद्राकारोबारियों का रुख सावधानी भरा रहा , जिसके चलते डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 67.52 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार डॉलर की मांग बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों के उच्च स्तर पर खुलने से रुपया में गिरावट देखी गई है. इसके अलावा सिंगापुर में जारी अमेरिका – उत्तरी कोरिया शिखर सम्मेलन के चलते अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती का असर भी रुपया पर पड़ा है. सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे चढ़कर 67.42 पर बंद हुआ था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं





172981 699518I truly treasure your piece of work, Excellent post. CHECK ME OUT BY CLICKING MY NAME!!! 379013