News Wing Ranchi, 31 October: सुबह को मुख्यमंत्री ने फटकार लगायी और शाम को एसपी का तबादला हो गया. मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा फटकार लगाये जाने के चंद घंटों बाद ही गुमला के एसपी चंदन कुमार झा का गुमला से तबादला कर दिया गया है. उन्हें अगले आदेश तक अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है. मंगलवार देर शाम इसकी अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी की गयी है. जमशेदपुर के रेल एसपी अंशुमन कुमार को गुमला का नया एसपी बनाया गया है. उनकी जगह प्रशांत आनंद रेल एसपी बनाये गये हैं.
यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास ने गुमला एसपी से कहाः किसने बना दिया आईपीएस, रांची एसएसपी को भी फटकारा
मुख्यमंत्री ने सीधी बात कार्यक्रम के दौरान गुमला की एक लड़की के अपहरण के मामले की सुनवाई करते हुए एसपी को फटकार लगाया था. इस मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज सीएम ने काफी गुस्से में एसपी को फटकारा था. उन्होंने ने यहां तक कह दिया था कि किसने आपको आईपीएस बना दिया. वर्दी का थोड़ा भी लाज नहीं है आपलोग को. क्या फर्ज है मेरा इस वर्दी में. शर्म नाम की चीज है की नहीं है. सीएम के गुस्से के बाद फौरन उनका ट्रांसफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ेंः अफसरों को जलील करते हैं मुख्यमंत्री, झारखंड छोड़ने के मूड में कई आईएएस-आईपीएस
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फिर जलील हुए मीडियाकर्मी
यह भी पढ़ेंः अमित शाह व झारखंड चैंबर के प्रोग्राम में जलील हुए मीडियाकर्मी, हॉल से बाहर निकाला




