News wing Bokaro, 31 october : बोकारो के टोल प्लाजा में नौजवान क्रांति मोर्चा की ओर से आयोजित भूख हड़ताल स्थल से रात को गिरफ्तार किए गए मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह के साथ 5 लोगों के रिहाई की मांग को लेकर बालीडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम तिरंगा यात्रा निकाला. बालीडीह मोड़ शुरू होकर तिरंगा यात्रा करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क पर चल कर टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां पर सभा का आयोजन किया गया.
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोर्चा के नेता अविनाश सिंह को पुलिस गांव में लाकर पहुंचायें, ऐसा नहीं होने पर सभी ग्रामीण एकजुट होकर बुधवार को थाना का घेराव करेंगे. रैली में काफी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल थे. इधर सदर अस्पताल में रखे गए मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें जबरन यहां से घर भेजना चाह रही है, जबकि वह यहीं पर आमरण अनशन करेंगे. उनकी स्थिति जब ठीक थी तो फिर पुलिस रात के अंधेरे में उठाकर अस्पताल क्यों लाई.




