NEWSWING
Simdega, 11 December : कोलेबिरा-बरवाडीह मार्ग में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक बंदरचुवां पंचयात के पोटोबेरा निवासी अजय केरकेट्टा पिता विश्राम केरकेट्टा व आशीष केरकेट्टा अपने बाईक जेएच 20 बी 3612 से कोलेबिरा साप्ताहिक हाट से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में टैंसरा से थोड़ी दूर पहले चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया. बाइक सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा उक्त दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. किंतु रांची जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर आशीष को हल्की चोटें आयी हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




