Uncategorized

जल जंगल जमीन की बात करने वाले विधायक आदिवासी परंपरा का खुलकर उड़ा रहे मजाक

NEWSWING

Ranchi, 11 December : केंद्रीय सरना समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बबलु मुंडा ने झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं साइमन मरांडी द्वारा आयोजित चुम्बन प्रतियोगिता पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने प्रेस वयान जारी करते हुए कहा कि लिट्टीपाड़ा के डुमरिया मेला में झामुमो विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं साइमन मरांडी ने आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा को बदनाम करने के लिए चुंबन प्रतियोगिता का आयोजन किया है. उन्होंने कहा कि जल जंगल और जमीन की बात करने वाली पार्टी के विधायक आदिवासी परंपरा का खुले आम मजाक उड़ा रहे हैं. आदिवासी समाज में विदेशी परंपरा को बढ़ावा देने की मानसिकता के साथ ऐसा किया गया है.

25 दिसंबर को काला झंडा लगाकर होगा प्रदर्शन

आदिवासी धर्म-संस्कृति परंपरा एवं सभ्यता बचाने के लिए एवं 25 दिसंबर को विदेशी धर्म-संस्कृति का बहिस्कार करने को लेकर केंद्रीय सरना समिति 24 दिसंबर को शहर के प्रमुख चौराहों में काला झंडा लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी. साथ ही यूनिवर्सिटी से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकालकर विदेशी धर्म संस्कृति का विरोध करेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button