News Wing
Sahebgunj, 18 November: साहिबगंज के मछुआ सोसाइटी भवन में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रथम जिला महासम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश अध्यक्ष सी.के ठाकुर मौजूद रहे. कार्यक्रम शुरु होने से पहले संघ के लोगों ने रैली निकाली. रैली ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहो से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया.
संघ ने की अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग
आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के उत्थान में नाई समाज के ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हमारे समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करे.
क्या है मुख्य मांग
– जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में स्मारक का निर्माण किया जाए
– नाई जाती को अनुसूचित जाति मे शामिल किया जाए
कौन-कौन रहे मौजूद
कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर , मुन्ना ठाकुर , सुनील ठाकुर , रामजी ठाकुर , मुरलीघर ठाकुर , सिकंदर ठाकुर , सोनू ठाकुर, रंजीत ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे.




