Saurav Shukla
Ranchi: खिजरी विधानसभा क्षेत्र के नामकुम प्रखंड स्थित बड़ाम पंचायत को आदर्श ग्राम योजना के तहत राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने गोद लिया है. बड़ाम पंचायत को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने के बाद गांव की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिली है. बड़ाम पंचायत में कुल वार्ड की संख्या 8 हैं.
आदर्श ग्राम योजना के तहत किये गए कार्य…
– उत्क्रमित मध्य विद्यालय के चहारदीवारी का निर्माण कार्य 2015 में किया गया.
– जराटोली स्थित सभागार सह निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र.
– स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन.
– सरना स्थान के समीप चबूतरा का निर्माण तथा लोहे से घेराबंदी 4 लाख 62 हजार की लागत से किया गया.
– जराटोली में बाल उद्यान का निर्माण 2015-16 में किया गया. जहां बच्चों के लिए झूले व अन्य खेल के समान है.
– बड़ाम दीपाटोली स्थित प्रज्ञा केंद्र भवन का निर्माण.
– बड़ाम में सहज आंगनबाड़ी भवन से मंडाटांडा कदमटोली तक 4 किलोमीटर पीसीसी पथ का निर्माण 12.50 लाख की राशि से 2015-16 में किया गया.
– स्वच्छ पेयजल व शौचालय की व्यवस्था भी की गई है.हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी पेयजल के लिए निर्माण कार्य जारी है.
– मरीजों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है ताकि आपात स्थिति में गांव से शहर के अस्पताल तक ले जाया जा सके.
पानी की है समस्या: राकेश
बड़ाम पंचायत के जराटोली निवासी राकेश सिंह ने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत स्कूल, पार्क, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सरना स्थल की घेराबंदी, कब्रिस्तान की घेराबंदी किया गया है. हालांकि कहीं-कहीं चापाकल खराब है. रोजगार की उचित व्यवस्था नहीं है. गांव के लोग शहर में मजदूरी कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं.
दीपाटोली में एक जगह है पेयजल की व्यवस्था:रोशन कच्छप
बड़ाम पंचायत के दीपाटोली निवासी रोशन कच्छप ने कहा कि यहां आदर्श ग्राम योजना के तहत एक जगह ही पेयजल की व्यवस्था की गई है. रोजगार की समस्या है, शहर जा कर ग्रामीण का काम करते हैं.
पहले से बेहतर है व्यवस्था:सोनू कच्छप
छात्र सोनू कच्छप ने कहा की बिजली की व्यवस्था यहां ठीक है.शौचालय का काम प्रगति पर है लेकिन अभी भी शौचालय का काम अधूरा है.
विकास की कहानी सुनिए गांव वालों की जुबानी




