Uncategorized

साहिबगंजः मोती झरना को पर्यटन स्थल बनाने की कवायद

News Wing
Sahibganj, 17 October:
तालझाडी प्रखंड से करीब 20 किलोमीटर दुर पहाड की तराई में स्थित मोती झरना का सर्वांगीण विकास किया जायेगा, विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटक व श्रधालुओं के लिये विशेष सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पर्यटन विभाग ने कवायद तेज कर दी गई है.

उपायुक्त ने किया मोती झरना का दौरा
उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया ने बीते दिनों मोती झरना का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया था. उपायुक्त के साथ विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ धीरज प्रकाश नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश गौड़ सहित ग्राम प्रधान गुल्लु पहाडिय़ा, रोज़गार सेवक संतोष कुमार मोती झरना विकास समिति के सचिव नित्यानंद मंडल, साजन यादव अर्जुन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल है मोती झरना: उपायुक्त
उपायुक्त ने बताया कि मोती झरना प्रकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल है, महाशिवरात्रि व सावन महीने में हजारों शिवभक्त यहां आते है. पर्यटन स्थल व धार्मिक दृष्टिकोण से इस स्थान का विशेष महत्व है. इसे देखते हुए. पर्यटन विभाग ने यहां समेकित विकास के तहत पर्यटकों को विशेष को विशेष सुविधा देने की योजना बनाई है. यहां विकास के ऐसे कार्य किये जायेगे जो पर्यटकों को आकर्षित करे. विकास कार्य में कुछ ऐसी बात को भी ध्यान रखा जायेगा. जिससे की स्थानीय लोग को रोजगार का भी अवसर मिले यहां केफेटेरीया, एक फोटोग्राफी सेंटर, भव्य अतिथिशाला, एक ओपन रेस्ट हाउस, एक दर्शनीय चेकडेम, महिलाओ के लिये स्नानगार, मुख्यस्थल का जिर्णोद्धार का काम शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button