Uncategorized

संसद की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता मुरली देवड़ा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। देवड़ा का मुंबई में निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे देवड़ा 77 साल के थे।

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे हुई।

लोकसभा ने जम्मू एवं कश्मीर में आई बाढ़ और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान में मरने वालों को भी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले अपने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों से सदन को परिचित कराया।

मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद शुरू हुआ संसद का सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा। दोनों सदनों में इस अवधि में 22 बैठकें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button