Uncategorized

संयुक्त राष्ट्र ने दाऊद के कराची के 3 पते जारी किए

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर के इस्तेमाल किए जाने वाले कम से कम 14 कल्पित नामों को गिनाते हुए उनके नाम से पाकिस्तान के कराची में उसके तीन पतों की सूची जारी की। इनमें एक ठिकाना तो एक डिफेंस कालोनी में है। इन तीन पतों का उल्लेख भारत की ओर से पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र को सौंपे गए डोजियर में शामिल है। तीन और पते जिन्हें कथित रूप से भारत की ओर से मुहैया कराया गया है वह संशोधित सूची में है लेकिन उसे खारिज कर दिया गया है।

पाकिस्तान सरकार ने दाऊद के पाकिस्तान में मौजूदगी से पूरी तरह से इनकार किया है।

एक अन्य सूचना के अनुसार, सुरक्षा परिषद ने कहा है कि उनके पिता का नाम शेख इब्राहिम अली कास्कर और मां का नाम अमीना बी और पत्नी का नाम महजबीन शेख है।

भारत की ओर से उसकी गिरफ्तारी का अंतर्राष्ट्रीय वारंट जारी किया गया है।

दाऊद के सारे कल्पित नाम और पते संयुक्त राष्ट्र के उस एकमात्र संशोधित प्रतिबंधित लोगों की सूची का हिस्सा है, जिसमें इस्लामिक स्टेट और अलकायदा का भी नाम शामिल है।

दाऊद के कराची के जो तीन पते सूचीबद्ध हैं वे हैं- ह्वाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, क्लिफ्टन हाउस नंबर 37-30थी स्ट्रीट -डिफेंस, हाउसिंग अथॉरिटी और नूराबाद के पहड़ी इलाके में स्थित आलीशान बंगला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button