Uncategorized

पर्दे पर गर्भावस्था नहीं छुपाएंगी करीना

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं करीना ने बताया कि वह पर्दे पर किसी भी किरदार के लिए अपनी गर्भावस्था नहीं छुपाएंगी। उनका कहना है कि मां कहती हैं कि उनकी गर्भावस्था उनके करियर या उनके व्यस्त शेड्यूल को प्रभावित नहीं करेगी।

करीना ने यहां सोमवार को कहा, “खैर मैं सामान्य जीवन की तरफ जरूर जाऊंगी। मैं एक कामकाजी महिला हूं और इसमें बिल्कुल गलत नहीं है। मुझे अपने काम से प्यार है और मैं काम को लेकर भावुक हूं। जब मैं दुनिया में आने वाली थी, तब से ही अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए मैं 80 साल की उम्र तक अभिनय करती रहूंगी।”

करीना अक्टूबर में शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इसमें सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी प्रमुख भूमिका में हैं।

करीना ने बताया, “मैं किसी भी किरदार के लिए अपनी गर्भावस्था नहीं छुपाऊंगी। मुझे यह समय पसंद है और इसमें छुपाने जैसा कुछ नहीं है।”

‘वीरे दी वेडिंग’ चार महिलाओं पर आधारित एक रोमांटिक फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button