Uncategorized

शराब माफिया को पकड़ने गयी मुजफ्फरपुर पुलिस के जवानों को कंटेनर ने कुचला, पांच की मौत, डीएसपी समेत चार घायल

NEWS WING
Ranchi, 11 September :
बिहार के मुजफ्फपुर में एक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है. जबकि डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में चल रहा है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. दुर्घटना पानापुर थाना क्षेत्र के शनिचरा स्थान में रविवार की रात करीब 1.00 बजे की है. 
शराब माफिया के खिलाफ छापामारी करने गयी थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापमारी करने गयी थी. पुलिस की टीम हाईवे पर छापामारी कर रही थी. इस दौरान पुलिस के अधिकारी व जवान सड़क किनारे गश्त कर रहें थे. तभी एक कंटेनर पुलिसकर्मियों को कुचलते हुए अागे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें पांच पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अानन-फानन में लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया.
जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई
दुर्घटना में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनमें पटना के गोलघर एअार पथ निवासी सैप के जवान विश्व मोहन शर्मा, बेतिया के चनपटिया निवासी सिपाही फरमान अंसारी, कैमूर के भभुअा निवासी सिपाही मुन्ना चौधरी, खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी हवलदार विजय चौधरी अौर पुलिस वाहन का चालक शामिल हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button