Uncategorized

नशे में धुत पांच युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में, सफारी जब्त

News Wing

Ramgarh, 11September: रामगढ़ पुलिस ने कल रात शराब की हालत में पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी को भी जब्त कर थाना ले आई है. इधर मामले को लेकर पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है.

क्या है घटना क्रम
पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी युवक नशे की हालत में अपने वाहन से इधर उधर चक्कर मार रहे थे. पुलिस को देख सभी की सभी युवकों की गतिविधि संदिग्ध हो गई. जिसके बाद पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन को तेज गति भगाने लगा. जिससे पुलिस की संदेह बढ़ गई. पीछा कर वाहन को रोका गया, लेकिन युवकों ने कुछ भी स्प्ष्ट जबाव नहीं दिया. जिसके बाद पुलिस सभी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस समक्ष युवको ने बताया बोकारो जाने के क्रम में भटका रास्ता
इधर पुलिस सूत्रों पर भरोसा करे तो पुलिस के समक्ष युवको ने कहा कि पूर्णिया जिला बिहार से बोकारो कॉलेज में एड्मिसन के लिए जा रहे थे. लेकिन बिच रस्ते में हमलोग शराब का पी लिया, जिसके कारण सभी लोग सो गए. इसी दौरान चालक को रास्ता नहीं पता होने के कारण इधर उधर गाड़ी को घुमाने लगा. इसी बीच पुलिस को कुछ संदेह हो गया और हमलोगों को पकड़कर थाना लाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button