Uncategorized

व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए लड़नी होगी लड़ाईः बाबूलाल मरांडी

News Wing Ranchi, 15 November: भगवान बिरसा मुंडा की 142 वीं जयंती के अवसर पर झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बिरसा चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य गठन को 17 साल हो गया. अब राज्य 18वें साल में प्रवेश कर रहा है.राज्य अब बालिग हो चुका है. आने वाले समय में राज्य में एक मजबूत राजीनीतिक इरादे वाले व्यक्ति को यहां की जनता को चुनना होगा. इसके लिए बिरसा मुंडा की तरह राज्य में उलगुलान की जरूरत है. 

तभी बिरसा के सपनों को साकार किया जा सकता है.अन्यथा झारखंड के आदिवासी, दलित, गरीब, मजदूरों का शोषण होता है रहेगा. बिरसा के सपनों को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर व्यवस्था में परिवर्तन लाने की लड़ाई लड़नी होगी. इस मौके पर राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, सुरेश साव, शोभा यादव,तौहीद आलम, सुदेश्वर मुंडा, सुनील गुप्ता, उत्तम यादव, जीतेंद्र वर्मा समेत कई झाविमो कार्यकर्ता मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button