
New Delhi : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह भी गिरावट का दौर जारी रहा और समीक्षाधीन सप्ताह में सोने की कीमत 80 रुपये की गिरावट के साथ 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट लिवाली के कारण चांदी की कीमत 55 रुपये सुधरकर 39,530 रुपये प्रति किलो पर बंद हुयी. उल्लेखनीय है कि होली के त्यौहार के कारण शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहे.
इसे भी पढ़ें- खाद्य तेल कीमतों में बीते सप्ताह कारोबार का रहा मिला जुला रुख
स्थानीय आभूषण व फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण आयी गिरावट
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आयी. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में गिरावट दर्शाता 1,322. 60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की मजबूत शुरुआत हुयी. बाद में विदेशों में मजबूत रुख के कारण ये कीमतें 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गयी. बाद में ऊंचे स्तर पर इसे प्रतिरोध का सामना करना पड़ा तथा 31,360 रुपये और 31,210 रुपये तक लुढ़कने के बाद इसमें फिर से तेजी लौटी.
इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा में बीजेपी बनायेगी सरकार, 25 साल से शासन पर काबिज लेफ्ट को हराया
क्या रही चांदी की कीमत
लेकिन अंत में ये कीमतें 80 – 80 रुपये की गिरावट के साथ सप्ताहांत में 31,500 रुपये और 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुयी. सीमित सौदों के बीच सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद गिन्नी की कीमत सप्ताहांत में 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुयी. लिवाली और बिकवाली के बीच चांदी तैयार की कीमत घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 55 रुपये की तेजी के साथ 39,530 रुपये प्रति किलो जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के दाम भी 165 रुपये की तेजी के साथ 38,335 रुपये प्रति किलो पर बंद हुयी. हालांकि चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख दर्शाती बंद हुयी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




