
Jammu : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण के पास बसे गांवों और अग्रिम चौकियों पर रात भर गोलाबारी की. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बालकोट सेक्टर में सीमा पार से देर रात शुरू हुई गोलाबारी दो घंटे से अधिक समय तक चलती रही.
इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा में बीजेपी बनायेगी सरकार, 25 साल से शासन पर काबिज लेफ्ट को हराया
भारतीय जवानों ने गोलाबारी का दिया मुहंतोड़ जवाब
उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इस गोलाबारी का मुहंतोड़ जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि गोलाबारी की वजह से किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की तत्काल सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बसे गांवों और सीमाई चौकियों को निशाना बनाया. उल्लेखनीय है कि इस साल जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ी हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




